Girlfriend Banay Bus 1 Hafte Me tips - Hindi Love ...All Love Fourmula In Hindi

Sunday, November 22, 2015

Girlfriend Banay Bus 1 Hafte Me tips

अगर आप गर्लफ्रेंड बनाने की कोशिश कर रहें है और आपकी तमाम कोशिश असफल हो रही हैं तो हम आपके लिए लाये है कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप बना सकते हैं किसी को अपना दीवाना वह भी सिर्फ एक हफ्ते में।


1.गर्लफ्रेंड बनाने के तरीके

हर युवा की चाहत होती है एक अदद गर्लफ्रेंड की। कोई ऐसा जिसके साथ वो क्वालिटी टाइम बिता सके। घंटों फोन पर मतलब-बेमतलब की बात कर सके। और अपनी इस चाह को पूरा करने के लिए वे क्या कुछ नहीं कर गुजरते। लेकिन, इसके बावजूद कामयाबी मिले यह जरूरी नहीं। रिश्तों का धागा इतना नाजुक होता है कि जरा सी चूक और सब 'बड़ाम' । यानी सिफर बटा सन्नाटा। हाथ खाली और बेटा बजाओ ताली। तो, चलिये हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे झक्कास टिप्स जिन्हें अगर आपने अपनाया जो महज एक हफ्ते में वह आपकी दीवानी हो जाएगी। ना काला जादू, ना तंत्र-मंत्र ये तो सिम्पल टिप्स है जनाब, जो हैं बेहद कारगर...


2. कैसी लड़की पसंद है?

एक अच्छी गर्लफ्रेंड की तलाश के लिए सबसे पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको किस तरह की लड़की पसंद है। एक बार इस बात का फैसला करने के बाद आपको गर्लफ्रेंड बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अगर आपको खुद ही नहीं पता कि आपकी पसंद क्या है, तो आप कुछ नहीं कर सकते। 'टारगेट' के बिना रास्ता नहीं मिलता।



3.लड़की से बात करने की कोशिश

अगर आपको अपने पड़ोस में कोई लड़की पसंद है, तो उसके सामने आने की कोशिश करें। कोशिश करें जाने-अनजाने आपकी नजरें टकरायें। कॉलेज जाते समय उसके सामने आएं। उससे बात करने की कोशिश करें। ऐसा लगातार 4 दिनों तक करें और पांचवे दिन उसके सामने न जायें। छठे दिन वह आपसे जरूर पूछेगी कि आप कल क्यों नहीं आये थे। ऐसा करने से आप एक हफ्ते के अन्दर-अन्दर लड़की को इम्प्रेस कर सकते हैं।



4.आत्मविश्वास दिखाइये

अक्सर देखा जाता है कि शर्म और झिझक के कारण लड़के, लड़की को प्रपोज ही नहीं कर पाते। इसके लिए जरूरी है कि खुद के अन्दर लड़की से बात करने का आत्मविश्वास जगाएं। जो भी झिझक और शर्म हो उसे दूर करने की कोशिश करें। अपने अंदर आत्मविश्वास के जरिये आप जल्द गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। मान लीजिए अगर आप किसी पार्टी में उससे मिले तो पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े रहिए।



5.ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां

आमतौर पर लड़कियों को दबंग लड़कों को पसंद करती हैं जो अपने दिल की बात को बिना किसी डर के और खुल बताते हैं। तो देर किस बात की, हिम्मत दिखाकर अपने दिल की बात रख दीजिए उनके सामने फिर देखिये कितनी जल्दी आपकी भी गर्लफ्रेंड बना जाएगी।



6.लड़की को स्पेशल महसूस कराये

यह हर लड़की की तमन्ना होती हैं कि उसका बॉयफ्रेंड उसके साथ राजकुमारी की तरह बर्ताव करें। अगर आप भी किसी को पसंद करते हैं तो उसे स्पेशल महसूस करा कर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं। इसके लिए आप उसे मजेदार एसएमएस भेज कर यह कह सकते हैं कि आप हर समय उसके खयालों में खोये रहते हैं।



7.उसके माता-पिता का आदर कर

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो उनके माता-पिता का भी आदर करें। इसलिए अगर आप जल्द ही गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं और लड़की जान-पहचान वाली या पड़ोस में रहने वाली है। तो उनसे कही मिले और उनके साथ उनके पेरेंट्स भी हो तो उनका आदर सत्कार करें। ताकि लड़की तुरंत आपसे इम्प्रेस हो जाये।


8.लड़की की आदतों के बारे में पूछें

लड़की से बातचीत के दौरान उसकी महत्वाकांक्षाओं, आदतों, शौक आदि की चर्चा करें। हमेशा अपने बारे में ही बात न करें। स्वयं के बारे में तभी कुछ बताएं, जब पूछा जाये। ऐसे करने से लड़की आपसे इम्प्रेंस हुए बिना नहीं रह पायेगी और वह बहुत जल्द ही आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।



9.बॉडी लैग्वेज को जानें

लड़कों को लड़कियों का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि वह उनकी बॉडी लैंग्वेज को परखें, कि लड़कियों उन्हें किस रूप में ले रही हैं। लड़कियों के आपसे बात करते हुए हाव-भाव कैसे है। क्या वो आपसे खुश है। इत्यादि बातों का खास ध्यान रखें।



10.तारीफ करें

किसी भी लड़की की तारीफ करके आप असानी से उसका दिल जीत सकते हैं। इसके लिए आप उसकी ड्रेसिंग सेंस की या फिर मुस्कुराहट या व्यवहार इत्यादि की तारीफ करें। इसके आलावा आपमें बातचीत की कला होनी चाहिए। आप ऐसे बात करें जैसे आपसे अच्छा और मीठा कोई बोल ही नहीं सकता। फिर देखिए कैसे लड़की आपसे इंप्रेस होती हैं।



11.हंसी मजाक भी जरूरी है

लड़की का दिल जीतने के लिए जरूरी है कि हमेशा गंभीर बातें ही न करें बल्कि कुछ हंसी-मजाक की बातें भी करें, जिससे लड़की को आपकी कम्पनी पसंद आएगी और बहुत ही जल्द वह आपकी गर्लफ्रेंड बन जाएगी।